
रांची : सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज में वार्षिक युवा महोत्सव ‘इंजोत–2025’ का भव्य शुभारंभ मंगलवार को हुआ। युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित यह तीन दिवसीय उत्सव विद्यार्थियों की कला, अभिव्यक्ति, साहित्यिक क्षमता और सांस्कृतिक विविधता को एक ही मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

महोत्सव में इस वर्ष साहित्यिक, सांस्कृतिक और कौशल आधारित कुल 17 विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कॉलेज की सांस्कृतिक समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इंजोत 25 से 27 नवंबर तक चलेगा। महोत्सव के प्रत्येक आयोजन के लिए अलग–अलग समय और स्थान निर्धारित किए गए हैं, जिससे प्रतिभागियों को अपनी कला और रचनात्मकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का उपयुक्त वातावरण मिल सके।
पहला दिन : 25 नवंबर 2025
युवा महोत्सव का पहला दिन पूर्णतः साहित्यिक और मंचीय प्रतियोगिताओं को समर्पित रहा। वाद–विवाद, निबंध लेखन, मिमिक्री, माइंड एक्टिंग और वन एक्ट प्ले जैसी प्रतियोगिताओं ने पूरे परिसर में रचनात्मकता और उत्साह का माहौल बना दिया। ये प्रतियोगिताएं महाविद्यालय में आयोजित हुईं। विद्यार्थियों ने अपनी सशक्त अभिव्यक्ति, संवाद-कौशल, अभिनय और प्रस्तुति के माध्यम से आयोजन स्थल को जीवंत बना दिया।

मंगलवार की प्रतियोगिताओं के परिणाम
वाद–विवाद प्रतियोगिता
प्रथम – अनुष्का पाण्डेय (बीबीए विभाग)
द्वितीय – भारती कुमारी (जंतु विज्ञान विभाग)
तृतीय – हवलदार उरांव (अंग्रेज़ी विभाग)
निबंध प्रतियोगिता
प्रथम – राधिका रानी (रसायन शास्त्र विभाग)
द्वितीय – अंजना टोप्पो (नागपुरी विभाग)
तृतीय – विवेक कुमार (समाजशास्त्र विभाग)
मिट्टी कला (क्ले आर्ट) प्रतियोगिता
प्रथम – प्रभाकर कुमार (इतिहास विभाग)
द्वितीय – नाहिद परवीन (उर्दू विभाग)
तृतीय – पिंकी कुमारी (राजनीति विज्ञान विभाग)
निर्णायक मंडली
निबंध प्रतियोगिता : डॉ. नियति कल्प
वाद–विवाद प्रतियोगिता : डॉ. नियति कल्प
मिट्टी कला प्रतियोगिता : डॉ. सुजीत कुमार शर्मा
छात्रों में उत्साह का विशेष माहौल
महोत्सव के पहले दिन से ही उत्साह का वातावरण पूरे परिसर में देखने को मिला। विभिन्न विभागों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को सामने लाने के लिए लगातार अभ्यासरत देखे गए। सांस्कृतिक समिति, एनएसएस स्वयंसेवकों और कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी प्रतियोगिताओं के सुचारू आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
पहले दिन की सफलता से छात्रों के बीच दूसरे और तीसरे दिन होने वाली प्रतियोगिताओं को लेकर उत्साह और अधिक बढ़ गया है।
आगामी कार्यक्रमों की झलक
महोत्सव के दूसरे दिन 26 नवंबर को कला, नवाचार और बुद्धिमत्ता से जुड़ी प्रतियोगिताएं—जैसे मिट्टी कला, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, भाषण प्रतियोगिता, क्विज, रंगोली, पेंटिंग, फोटोग्राफी, कोलाज और पोस्टर मेकिंग—आयोजित की जाएँगी।
तीसरे दिन 27 नवंबर को कविता और गीत प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का सांस्कृतिक उत्कर्ष देखने को मिलेगा।
उसी दिन दोपहर 1:30 बजे समापन समारोह और पुरस्कार–वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।
महोत्सव के संदर्भ में डॉ. संजय कुमार और डॉ. सुभाष साहू ने बताया कि इंजोत–2025 का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक, बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों की नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और टीम–स्पिरिट का विकास होता है।
दोनों मीडिया प्रभारियों ने सभी विद्यार्थियों से अनुशासन, सौहार्द और उत्साह के साथ इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
महाविद्यालय के पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे
महोत्सव के प्रथम दिन महाविद्यालय से कई प्रतिष्ठित शिक्षक–शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। इनमें प्रमुख रूप से
प्रिंसिपल डॉ. बी. पी. वर्मा, डॉ. रानी प्रगति प्रसाद, डॉ. आर. एन. पांडे, डॉ. रवि कुमार दास, डॉ. सावित्री बड़ाइक, डॉ. लक्ष्मी कुमारी, डॉ. रंजीत कुमार चौधरी, डॉ. आर. एन. पांडे, डॉ. अनीता गुप्ता, डॉ. अनुपमा सिंह,डॉ. अनिल बीरेंद्र कुल्लू, डॉ. जुरान सिंह मनकी, डॉ. राजश्री महतो, डॉ. रीना कुमारी,डॉ. संजय कुमार षाडंगी, डॉ. सुभाष साहू, डॉ. मुकेश उरांव, डॉ. मतिउर रहना, डॉ. गायत्री सिन्हा, डॉ. राजश्री इन्दवार, डॉ. ऊषा कीड़ो, डॉ. तनुज खत्री, डॉ. कन्हैया लाल, डॉ. अर्चना सिंह और डॉ. फरहत जेबा शामिल रहे।



