किसानों को मुआवजा राशि का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : मोंथा चक्रवात से किसानों के फसल के नुकसान को लेकर राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तत्परता दिखाई है। चक्रवात से धान की फसल खराब होने की सूचना के बाद कृषि मंत्री शनिवार को देवघर के रामपुर गांव स्थिति का जायजा लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से बात कर फसल नुकसान की विस्तार से जानकारी ली।

कृषि मंत्री किसानों के साथ उनके खेत भी पहुंची। जहां उन्होंने हकीकत का मुआयना किया।  इस मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य में करीब 13 लाख किसानों का बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत निबंधन हुआ है। वैसे किसान जो बीमा के दायरे में आ रहे है उनके फसल नुकसान का आकलन बीमा कंपनी की ओर से शुरू कर दी जाएगी।

देवघर जिला में इस बार करीब ढाई लाख किसानों ने फसल बीमा में अपना निबंधन कराया है।  वहीं, जिन किसानों का फसल बीमा नहीं हुआ है उन्हें आपदा प्रबंधन के तहत प्रति एकड़ 3 हजार रुपए का भुगतान का प्रावधान है।  इसके लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दे कर किसान इसका लाभ ले सकते है। किसान अपने फसल नुकसान की जानकारी टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर भी आसानी से दे सकते है।

विभागीय अधिकारियों को भी टास्क फोर्स बना कर अगले तीन से 4 दिनों में प्रभावित किसानों का आंकड़ा तैयार करने का निर्देश दिया गया है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि ये प्राकृतिक आपदा है।

इस पर ना तो किसानों का नियंत्रण है और ना ही किसी सरकार का। राज्य में गठबंधन वाली सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील होने के साथ साथ उन्हें मुआवजा राशि का लाभ दिलाने को लेकर प्रतिबद्ध भी है। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी, अंचलाधिकारी सहित दूसरे पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *