Home Jharkhand महाकाल क्लब के 651 भक्तों ने पहाड़ी बाबा का किया जलाभिषेक

महाकाल क्लब के 651 भक्तों ने पहाड़ी बाबा का किया जलाभिषेक

by Dayanand Roy

रांची : सावन मास की प्रथम सोमवारी को पहाड़ी बाबा में महाकाल क्लब के 651 भक्तों ने जलाभिषेक किया।

महाकाल क्लब के सदस्य रविवार दिन दस बजे लोहरदगा शंख नदी में स्नान और पूजा-पाठ करके शंख नदी का जल कांवर में लेकर पैदल चले और सोमवार सुबह नौ बजे रांची पहाड़ी पहुंच कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

इस दौरान भोले बाबा के जयकारों से पहाड़ी मंदिर परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के प्रेम वर्मा के नेतृत्व में सत्येंद्र वर्मा, रवींद्र वर्मा, बिंदुल वर्मा, संतोष वर्मा, पप्पू वर्मा, और दीपक वर्मा ने महाकाल क्लब लोहरदगा के शिव भक्तों का स्वागत एवं अभिनंदन अंग वस्त्र और पहाड़ी बाबा का चित्र भेंट करके किया।

Related Articles

Leave a Comment