रांची : टाटा समूह और रिलायंस में अनेक वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके प्रभात सिन्हा के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक जताया है।
सोमवार को उन्होंने कहा कि प्रभात सिन्हा के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत मर्माहत हूँ।
इनके पूज्य दादाजी स्वतंत्रता सेनानी थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
