Home Latest Updates पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि, कहा- शिक्षा ने पलामू की तस्वीर बदल दी

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि, कहा- शिक्षा ने पलामू की तस्वीर बदल दी

by Dayanand Roy

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को गुरूवार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी। पलामू के विश्रामपुर में रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की। इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय जैसे शिक्षण संस्थानों में राष्ट्र निर्माता शिक्षकों और युवा साथियों के बीच आना मैं बहुत पसंद करता हूं।

यह क्षेत्र कभी नक्सल गतिविधियों से प्रभावित था। भय और अशांति का माहौल था और विकास एक दूर का सपना लगता था। लेकिन आज विश्वविद्यालय की स्थापना और शिक्षा के प्रसार ने इस क्षेत्र की तसवीर बदल दी है, यह देखकर अत्यंत संतोष होता है।

जहां कभी हिंसा और हथियारों की गूंज थी, वहां आज ज्ञान और कलम की शक्ति का बोलबाला है। डालटेनगंज का यह क्षेत्र एक एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली झारखंड की डबल इंजन सरकार ने राज्य में शांति और शिक्षा के क्षेत्र में लगी काम किए, जिनके सकारात्मक परिणाम अब दिखने लगे हैं।

यह सम्मान मेरे लिए केवल एक उपाधि नहीं, बल्कि लोगों के अटूट विश्वास और आत्मीय स्नेह का प्रतीक है, जिसे मैं अपने हृदय में संजो कर रखूंगा।

Related Articles

Leave a Comment