घाटशिला में कल्पना सोरेन का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

Dayanand Roy
1 Min Read

गठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन को विजयी बनाने की कल्पना ने की अपील

रांची : घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने रविवार को पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्रा सोरेन के समर्थन में भव्य रोड शो में हिस्सा लिया।

रोड शो के दौरान कल्पना सोरेन के स्वागत में जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिवादन किया।क्षेत्र के लोगों में उत्साह और जोश साफ झलक रहा था।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि झारखंड की अस्मिता और विकास के लिए झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजयी बना कर  स्वर्गीय राम दास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

कल्पना सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय राम दास सोरेन के सपनों को पूरा करने की पूरी ताकत सोमेश सोरेन में है। वे झारखंडी माटी के शिक्षित इंजीनियर युवा हैं। क्षेत्र की समस्याओं की उन्हें गहरी समझ है, साथ ही क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने में वे सक्षम है। इसलिए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *