Home » कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव स्व. मदन मोहन शर्मा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव स्व. मदन मोहन शर्मा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

by Dayanand Roy

रांची : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव स्व. मदन मोहन शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धानंद रोड स्थित कांग्रेस भवन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  राजेश ठाकुर, कृषि विपणन अध्यक्ष रविंद्र सिंह मीडिया सेल के प्रभारी  राकेश सिन्हा, मीडिया सेल के चेयरमैन  सतीश पॉल मुजनी,  राजन वर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन  मंजूर अंसारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष  रमा खलखो,  सूर्याकांत शुक्ला,  आलोक दुबे,  सोनल शांति,  अख्तर अली,  उज्वल प्रकाश तिवारी, सुरेश सिंह राजू नारायण प्रसाद  छोटू सिंह मनोज कुमार गुप्ता संजय कुमार प्रशांत पांडे दामोदर सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभी नेताओं ने स्व. मदन मोहन शर्मा के संगठन के प्रति समर्पण, संघर्ष, सरल व्यक्तित्व और कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने में उनके अमूल्य योगदान को भावपूर्वक याद किया। नेताओं ने कहा कि उनके विचार, कार्यशैली और संगठनात्मक निष्ठा हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

Related Articles

Leave a Comment