मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि माननीय राज्यपाल आदरणीय संतोष कुमार गंगवार को जन्मदिवस की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना करता हूं। गौरतलब है कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में 1 नवम्बर 1948 को हुआ था।

उनकी उच्च शिक्षा आगरा विश्वविद्यालय और रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय से उन्होंने अपनी बीएससी और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। इस दौरान वह छात्र राजनीति से जुड़े रहे, इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई इमरजेंसी के दौरान तो उनको जेल तक जाना पड़ा था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *