Home Jharkhand समाज को भड़काकर राजनीति कर रही है भाजपा : डॉ इरफान अंसारी

समाज को भड़काकर राजनीति कर रही है भाजपा : डॉ इरफान अंसारी

by Dayanand Roy

रांची : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर रिम्स-2 परियोजना को लेकर समाज को भड़काकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूरी तरह से सरकारी जमीन पर बन रही है, न कि किसी आदिवासी या किसान की निजी जमीन पर।

डॉ. अंसारी ने बाबूलाल मरांडी को “झूठ की राजनीति का झंडाबरदार” बताते हुए कहा कि जब भाजपा सरकार ने आदिवासियों की जमीन पर स्मार्ट सिटी बनाई, तब वे चुप रहे। उन्होंने कहा कि रिम्स-2 झारखंड की जनता का सपना है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है, जबकि भाजपा समाज को भड़काकर राजनीति कर रही है। डॉ. अंसारी ने मरांडी से तथ्यों के साथ बात करने की नसीहत दी और जनहित में रिम्स-2 का समर्थन करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Comment