Home » बिहार की नीतीश सरकार ने मंत्रियों को सौंपा विभिन्न जिलों का प्रभार

बिहार की नीतीश सरकार ने मंत्रियों को सौंपा विभिन्न जिलों का प्रभार

by Dayanand Roy

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना और विजय सिन्हा मुजफ्फरपुर तथा भोजपुर जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की नई सरकार ने राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्तर पर निगरानी के लिए मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया है।

मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी  आदेश के अनुसार राज्य के मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।  नई व्यवस्था के तहत मंत्रियों को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

आदेश में कहा गया है कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रशासनिक कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके।

पूर्व में जारी सभी अधिसूचनाओं को रद्द करते हुए यह नया बंटवारा पूरी तरह से प्रभावी कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर, भोजपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। जबकि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जिम्मे पटना जिला रहेगा। 

विजय कुमार चौधरी को नालंदा, पूर्वी चंपारण, बिजेन्द्र प्रसाद यादव को सारण, वैशाली, श्रवण कुमार को पूर्णिया, समस्तीपुर, मंगल पांडेय को पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, डॉ. दिलीप कुमार जयसवाल को गया, भागलपुर, अशोक चौधरी को शिवहर, सीतामढ़ी, जहानाबाद, लेशी सिंह को मधेपुरा, मधुबनी, मदन सहनी को खगड़िया, सुपौल, रामकृपाल यादव को कैमूर, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, सुनील कुमार को लखीसराय, रोहतास, मोहम्मद जमा खान को शेखपुरा, किशनगंज, संजय सिंह टाइगर को बांका, अरुण शंकर प्रसाद को बेगूसराय, सुरेंद्र मेहता को कटिहार, नारायण प्रसाद को गोपालगंज, रामा निषाद को बक्सर, लखेंद्र कुमार रौशन को अररिया, श्रेयसी सिंह को नवादा, डॉ. प्रमोद कुमार को सीवान, सहरसा, संजय कुमार को मुंगेर, संजय कुमार सिंह को जमुई और दीपक प्रकाश को अरवल जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Comment