झूठी निकली झुग्गी के बदले मकान देने की मोदी की गारंटी : अरविंद केजरीवाल

Dayanand Roy
1 Min Read

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली में झुग्गियां तोड़े जाने के खिलाफ जंतर-मंतर पर घर रोजगार बचाओ आंदोलन का आयोजन किया। मौके पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने चुनाव से पहले ही कहा था कि इन्हें वोट मत देना नहीं तो ये आपकी जमीन छीन लेंगे।

इन लोगों ने आपकी झुग्गियां तोड़ दी। इन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था कि जहां झुग्गी वहीं मकान देंगे पर इनका वादा झूठा निकला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का वादा झूठा निकला। आज जंतर-मंतर से उठी आवाज़ सत्ता के गलियारों तक पहुंच चुकी है।

भाजपा की 4 इंजन वाली सरकार ने गरीबों की झुग्गियां उजाड़ीं, रोज़गार छीना,मज़दूरों के चूल्हे बुझा दिए। अब दिल्ली की जनता चुप नहीं बैठेगी, एकजुट होकर, बुलंदी के साथ अपनी आवाज़ उठाएगी।

आम आदमी पार्टी का आंदोलन आज दिल्ली की जनता की मज़बूत आवाज़ बन चुका है। हर उजड़े हुए परिवार का हिसाब लेने आम आदमी पार्टी जनता के साथ खड़ी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *