सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सानिध्य : अन्नपूर्णा देवी

Dayanand Roy
1 Min Read

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं अन्नपूर्णा देवी

नई दिल्ली : केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन और सानिध्य सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है।

गौरतलब है कि आगामी 26 दिसंबर को देश के विभिन्न राज्यों से चयनित प्रतिभाशाली एवं साहसी बच्चों को राष्ट्रपति की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *