अमित शाह आज शाम पहुंचेंगे मदुरै, मीनाक्षी मंदिर में करेंगे दर्शन

Dayanand Roy
1 Min Read

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर शाम विशेष विमान से तमिलनाडु के मदुरै पहुंचेंगे। वह भाजपा के दक्षिणी जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

 अमित शाह चिंतामणि रिंग रोड स्थित एक निजी होटल में ठहरेंगे। 8 जून को वह सुबह प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

 इसके बाद ओथाकदाई में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे, जहां दक्षिण तमिलनाडु के पदाधिकारियों के साथ पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

अमित शाह के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सिटी पुलिस कमिश्नर लोगनाथन के नेतृत्व में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

मदुरै एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्ते भी सुरक्षा में लगाए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *