Home » अमित शाह ने वीर जवानों से किया संवाद, बल की छह दशकीय यात्रा की स्मृति में डाक-टिकट भी जारी किया

अमित शाह ने वीर जवानों से किया संवाद, बल की छह दशकीय यात्रा की स्मृति में डाक-टिकट भी जारी किया

by Dayanand Roy

गुजरात : गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात के भुज में बीएसएफ के 61वें स्थापना दिवस समारोह में वीर जवानों से संवाद किया और शहीद जवान के परिजन और वीर जवानों को सम्मानित भी किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने बीते छह दशकों से देश की सीमाओं की पूरी तत्परता से सुरक्षा कर विश्व के सामने सीमा सुरक्षा के सर्वोच्च आदर्श स्थापित किए हैं।

मोदी सरकार में बीएसएफ और आधुनिक हो रही है व नई तकनीकों से लैस होकर दुनिया की सबसे सक्षम सुरक्षा बल बन रही है। समारोह में बल की छह दशकीय यात्रा की स्मृति में डाक-टिकट भी जारी किया।

Related Articles

Leave a Comment