भारी बारिश का अलर्ट जारी, कल भी बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : झारखंड में रांची मौसम केंद्र ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने कल शुक्रवार को रांची जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

इस बाबत उपायुक्‍त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17 से 21 जून तक झारखंड में भारी बारिश होने की आशंका है। विभाग ने 20 जून को भारी बारिश के परिपक्ष में रेड अलर्ट जारी किया है। रेड जोन की श्रेणी में रांची जिलों को भी चिह्न‍ित किया गया है।

ऐसे में रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी ,सहायता प्राप्‍त ,(अल्‍पसंख्‍यक सहित) एवं निजी स्‍कूल KG से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 20 जून को बंद रहेंगे। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और संभावित आपदा से बचाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत यह आदेश जारी किया है। सभी संबंधित विद्यालयों/संस्थानों से इसका सख्ती से पालन करने को कहा है।

आदेश का उल्लंघन नहीं हो, इसके लिए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों, शिक्षा पदाधिकारियों, स्कूल प्राचार्यों को आदेश की प्रति भेजी गई है। आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *