Hazaribagh News : हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव नाले से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना हीराबाग चौक के पास की है, जहां लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड दीपगढ़ा निवासी नवीन वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के गेट के सामने स्थित नाले में युवक का शव पड़ा मिला था।
सूचना मिलते ही कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता चल सके।
अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
