Terror Funding Case : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। जांच के दौरान मेसर्स संतोष कंस्ट्रक्शन और उससे जुड़े लोगों की संपत्तियों को जब्त किया गया है।
माओवादी हमले की जांच के दौरान हुई कार्रवाई
ईडी के अनुसार, यह मामला लातेहार जिले के लुकैया मोड़ पर हुए माओवादी हमले से जुड़ा है। इसी मामले की जांच ईडी ने अपने हाथ में ली थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर एजेंसी ने संबंधित लोगों की संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई की।
इन लोगों की संपत्तियां की गईं अटैच
ईडी ने जिन लोगों की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है, उनमें रवींद्र गंझू, राजेश कुमार गंझू, बैजनाथ गंझू, मनीष कुमार, मृत्युंजय कुमार उर्फ सोनू सिंह और संतोष सिंह के नाम शामिल हैं। एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
