Drug Smuggler Arrested : राजधानी रांची में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने एक कथित तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंटी कुमार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से ब्राउन शुगर की 14 पुड़िया बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।
यह कार्रवाई हटिया डीएसपी के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में यह सफलता मिली है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
