Dhanbad News : धनबाद में सांसद और विधायक के बीच चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। निरसा विधायक अरूप चटर्जी को गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर धमकी भरा संदेश भेजकर रंगदारी की मांग की गई है। इस घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी देने वाले ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान का व्यक्ति बताते हुए विधायक से पैसे की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 24 घंटे के भीतर रकम नहीं दी गई, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी वास्तव में गैंगस्टर गिरोह की ओर से दी गई है या किसी ने उसके नाम का इस्तेमाल कर डराने का प्रयास किया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तकनीकी और आपराधिक दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। धमकी देने वाले की पहचान और उसके नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

