कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार घोषित कर झामुमो को ठेस पहुंचाया : सुप्रियो भट्टाचार्य

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और झामुमो के बीच की तनातनी अब सतह पर आ गयी है। शुक्रवार को झामुमो के कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित कर झामुमो को ठेस पहुंचाया है।

झारखंड में सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही है।ऐसे में राज्यसभा का उम्मीदवार कौन होगा इसको लेकर फैसला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को करना था लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने प्रत्याशी घोषित कर पार्टी को ठेस पहुंचाया है।

वे आग्रह कर सकते थे, निवेदन कर सकते थे लेकिन उन्होंने निर्णय ले लिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आठ तारीख को तीन बजे से पहले पार्टी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर देगी।

उन्होंने कहा कि 16 वाला भी सपना देख रहा है और 21 वाला भी सपना देख रहा है। लेकिन चाहिए तो 28 वाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ हमने एकतरफा प्यार सैक्रिफाइस के साथ किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *