राजकीय इटखोरी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, उपायुक्त कीर्तिश्री ने सांसद कालीचरण सिंह को दिया आमंत्रण

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : चतरा में 19, 20 और 21 फरवरी को आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में चतरा की डीसी कीर्तिश्री ने सांसद कालीचरण सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इटखोरी महोत्सव चतरा की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक माना जाता है। हर वर्ष आयोजित होने वाला इटखोरी महोत्सव क्षेत्र की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं को मंच प्रदान करता है। साथ ही यह पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाता है।

प्रशासन की ओर से महोत्सव की सफलता को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों और अन्य आकर्षक आयोजनों को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इस बार भी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने की दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *