दावोस में ऐतिहासिक रहा झारखंड का पहला दिन : हेमंत सोरेन

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखण्ड के लिए दावोस में सोमवार को वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम का पहला दिन ऐतिहासिक रहा।

इस दिन टाटा स्टील के साथ झारखंड में न्यू एज ग्रीन स्टील टेक्नोलॉजी के निवेश, स्वीडन इंडिया बिज़नेस काउंसिल के साथ अर्बन मोबिलिटी एवं अन्य क्षेत्रों में निवेश, वुमन पॉलिटिकल लीडर्स फोरम के साथ राज्य में आधी आबादी के राजनीति में नेतृत्व और भागीदारी पर चर्चा, वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम (WEF) प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग तथा हिताची और टेक महिंद्रा के साथ विद्युत एवं आईटी क्षेत्रों में निवेश को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई।

गौरतलब है कि यहां विश्व आर्थिक मंच ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रतिष्ठित ‘वाइट बैच’ से सम्मानित किया, जो उनकी नेतृत्व क्षमता और विकास योजनाओं की सराहना को दर्शाता है।

इसके अलावा, अर्बन ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में सहयोग के लिए स्वीडन ने गहरी रुचि दिखाई है। स्वीडन और भारत के बीच अप्रैल 2026 में संभावित सहयोग एवं निवेश को लेकर एक राउंड टेबल मीटिंग आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

यह बैठक झारखंड के औद्योगिक विकास और हरित ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस बैठक में झारखंड में 11,000 करोड़ रुपये के ग्रीन स्टील निवेश को लेकर गहन चर्चा हुई और इसे लेकर सकारात्मक संकल्प लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *