अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल एप का सीएम हेमंत ने किया शुभारंभ

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन से अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।

इस पोर्टल और ऐप के जरिये विगत वर्षों की तरह वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण को लेकर विशेषज्ञ और आम जन अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप पर अपना सुझाव दे सकेंगें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एक मजबूत राज्य की नींव सिर्फ योजनाओं से नहीं बल्कि जन-भागीदारी से रची जाती है। इसी विश्वास के साथ अबुआ सरकार आम जनता की सहभागिता से राज्य में समावेशी बजट लागू करने की दिशा में सतत् प्रयास कर रही है।

सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देने वाले को सम्मानित भी किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *