बिहार भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, केंद्रीय नेतृत्व ने संजय सरावगी को सौंपी कमान

Dayanand Roy
2 Min Read

महेश कुमार सिन्हा

पटना : बिहार भाजपा को नया अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार भाजपा की कमान सोमवार को संजय सरावगी को सौंपी है। भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें बिहार भाजपा की कमान सौंपी है और इस बाबत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र जारी किया है। संजय सरावगी दरभंगा शहरी सीट से विधायक हैं।

28 अगस्त 1969 को जन्म लेने वाले सरावगी छात्र जीवन से अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़े रहे। भाजपा की सदस्यता उन्होंने 1995 में ली। इसके बाद उन्हें युवा मोर्चा में जवाबदेही मिली।

संजय सरावगी ने पहली बार दरभंगा नगर निगम के वार्ड छह से चुनाव लड़ा था और वह चुनाव जीत गए थे। इसके बाद धीरे-धीरे पार्टी में उनका कद बढ़ता चला गया। पार्टी ने उन्हें 2005 के मार्च में विधानसभा चुनाव में दरभंगा शहरी सीट से चुनाव लड़ाया।

अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में संजय सरावगी ने जीत हासिल की। खास बात यह है कि तब से लेकर अभी तक वह दरभंगा नगर से विधायक हैं। संजय सरावगी ने नवंबर 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार जीत हासिल की।

2025 के विधानसभा चुनाव में संजय सरावगी ने उमेश सहनी को बड़े अंतर से हराया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *