Home » योद्धा हैं हेमंत, किसी के दबाव में आनेवाले नहीं : दीपिका पांडेय सिंह

योद्धा हैं हेमंत, किसी के दबाव में आनेवाले नहीं : दीपिका पांडेय सिंह

by Dayanand Roy

रांची : झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योद्धा हैं  और वे भाजपा के किसी भी दबाव में आने वाले नहीं। उन्होंने बुधवार को कहा कि इस राज्य की जनता ने महागठबंधन को बेहद सशक्त, एकतरफ़ा मैंडेट दिया है।

आज जिस तरह अफवाहें फैलाई जा रही हैं, माहौल को भ्रमित करने की कोशिश हो रही है—ये बेहद गलत है। गठबंधन को कमजोर करने की भाजपा की हर चाल और हर षड़यंत्र नाकाम होंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कभी भाजपा के किसी दबाव, किसी प्रपंच, किसी षड़यंत्र के सामने घुटने नहीं टेके।

जो व्यक्ति इस राज्य के हित और जनता की भावनाओं के सम्मान में जेल जाना तक स्वीकार कर सकता है वो भाजपा की षड़यंत्रकारी राजनीति के आगे झुकने वाला नहीं हो सकता।

Related Articles

Leave a Comment