पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आवास खाली कराने का नोटिस देकर नीतीश सरकार ने परंपरा और मर्यादा तोड़ी : कैलाश यादव

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीतीश सरकार की ओर से बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली कराने का नोटिस देने पर प्रदेश राजद की ओर से कड़ी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित एनडीए सरकार के कुछ ही दिन बीते है लेकिन नीतीश सरकार ने बदले की भावना वाली राजनीति करना शुरू कर दिया है।

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास में राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री के हैसियत से लगभग 20-25 वर्षों से रह रही है। इसके पहले यह पूर्व सांसद साधु यादव के नाम आवंटित था।

कैलाश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में 10 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है लेकिन भाजपा के दबाव में वे ओछा कदम उठा रहे हैं। बिहार सहित तमाम प्रदेशों में पूर्व मुख्यमंत्री को सरकारी बंगला दिया जाता रहा है।

जबकि राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद भी हैं। उसके बावजूद नीतीश सरकार ने 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली कराने का नोटिस जारी कर बेहद घिनौनी और ओछी मानसिकता का परिचय दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *