छात्रवृति नहीं मिली तो सड़कों पर कटोरा लेकर उतरेगा आजसू

Dayanand Roy
1 Min Read

आजसू ने छात्रवृत्ति की लंबित राशि की मांग के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

रांची : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने मंगलवार को विभिन्न कॉलेजों एवं विश्विद्यालयों में लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस आंदोलन के क्रम में छात्र संघ और सभी छात्र-छात्राएं प्रतीकात्मक रूप से कटोरा लेकर सड़कों पर उतरेंगे और सरकार से ये प्रश्न करेंगे कि जब छात्रवृत्ति के लिए छात्रों को भिक्षा मांगनी पड़े तो विकास और शिक्षा के दावे का क्या अर्थ रह जाता है।

आजसू ने स्पष्ट कहा है कि छात्रवृत्ति की राशि अविलंब जारी की जाय अन्यथा प्रदेश भर के छात्र एकजुट होकर शिक्षा के अधिकार की मांग करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, रवि रोशन,शिवम सिंह, मोहन दास, सोनू  तथा अन्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *