आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रभारी  शिव चरण गोयल ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

Dayanand Roy
1 Min Read

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रभारी शिव चरण गोयल ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान श्री गोयल ने झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और प्रदेश में पार्टी की ओर से संचालित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने झारखंड में आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे, सदस्यता अभियान, तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की।

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झारखंड की राजनीति के हालात और जनता की अपेक्षाओं पर जानकारी ली तथा प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा जताया कि झारखंड में आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और स्वच्छ राजनीति की नई राह दिखाएगी।

यह मुलाकात झारखंड में पार्टी के लिए आने वाले समय में महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव और जनसंपर्क कार्यक्रमों की दिशा तय करने वाली साबित हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *