Home » जेसोवा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दीवाली मेले के लिए आमंत्रित किया

जेसोवा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दीवाली मेले के लिए आमंत्रित किया

by Dayanand Roy

 रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से शनिवार को मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने  शिष्टाचार मुलाकात की।

उन्होंने इस अवसर पर जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होनेवाले पांच दिवसीय दिवाली मेला में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष  शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी तथा ऋचा वर्णवाल शामिल थीं।

Related Articles

Leave a Comment