पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरूवार को सारण जिले के रतनपुर बिनटोलिया में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।
गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं तथा सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।
