20 वर्ष पूर्व तत्कालीन सीएम गुरुजी के साथ राजद नेता कैलाश यादव,इनके अधूरे सपने को पूरा करना राजनीतिक दलों का दायित्व
रांची : राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने 20 वर्ष पूर्व तत्कालीन सीएम देशोम गुरु श्रद्धेय शिबू सोरेन के साथ अपनी तस्वीर साझा कर भावुक पल को याद किया है। उन्हें उनके कार्यों के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि गुरुजी झारखंड की माटी के लाल थे। जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया।
झारखंड के दबे कुचले लोगों के हक के लिए वे हमेशा लड़ते रहे। झारखंड अलग राज्य के निर्माण के लिए वर्षों तक गुरुजी ने जन जन को जागरूक और एकजुट किया। इसके बाद वे एक बड़े आंदोलनकारी जननेता के रूप में उभरे।
बिहार से झारखंड के बंटवारे के लिए उन्होंने अनेकों आंदोलन किए। उन्होंने दिखा दिया कि मौलिक अधिकारों के लिए संघर्ष से बड़ा त्याग कुछ नहीं है और अगर लक्ष्य हासिल करना है तो संघर्ष, त्याग और बलिदान ही एक मात्र उद्देश्य होना चाहिए।
