Home » भारत स्काउट एंड गाइड्स को मिले राष्ट्रपति अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने खुद दिए पुरस्कार प्रमाण-पत्र

भारत स्काउट एंड गाइड्स को मिले राष्ट्रपति अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने खुद दिए पुरस्कार प्रमाण-पत्र

by Dayanand Roy

चंडीगढ़ : भारत के स्काउट एंड गाइड्स को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में हुए आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 16 उत्कृष्ट सदस्यों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति स्काउट, गाइड, रोवर व रेंजर पुरस्कार प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

ये पुरस्कार वर्ष 2018 से 2021 के लिए प्रदान मिले हैं। प्रत्येक वर्ष के लिए एक स्काउट, एक गाइड, एक रोवर और एक रेंजर को उनकी अद्वितीय सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरियाणा से डॉ़ केके खंडेलवाल, आईएएस (सेवानिवृत्त), ने राष्ट्रपति को ‘प्लैक ऑफ ऑनर’ भेंट किया।

डॉ. खंडेलवाल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त हैं। उन्होंने राष्ट्रपति को संगठन के उद्देश्यों, लक्ष्यों एवं 1909 में स्थापना से लेकर 1950 में एकीकृत संगठन बनने तक के योगदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स आंदोलन ने 7 नवंबर, 2024 से शताब्दी समारोह की शुरुआत की है।

उन्होंने महात्मा गांधी के शब्दों का हवाला देते हुए कहा – ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि भारत के हर घर में स्काउट्स एवं गाइड्स जैसे प्रशिक्षित बच्चे हों’। इस मौके पर सभी ने सेना जैसी सधी हुई अनुशासित चाल में राष्ट्रपति को सलामी दी। गर्व से प्रमाणपत्र प्राप्त किया, पुनः सलामी दी और अपने स्थान पर लौट आए। उनकी आत्मविश्वास से भरी चाल, जिम्मेदारी का भाव, और प्रमाणपत्र ग्रहण करते समय मुस्कुराते हुए चेहरे उनके आंदोलन के प्रति गहरे समर्पण को दर्शाते थे।

Related Articles

Leave a Comment