Home » चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े बांध का निर्माण शुरू किया

चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े बांध का निर्माण शुरू किया

by Dayanand Roy

बीजिंग:  चीन ने भारतीय सीमा के निकट तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर 167.8 अरब डॉलर की लागत से बांध का निर्माण शनिवार को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि इस बांध से हुए इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन से तिब्बत में स्थानीय बिजली की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। साथ ही अन्य क्षेत्रों में होने वाली खपत की भी पूर्ति की जाएगी।

चीन ने इसे कार्बन तटस्थता लक्ष्यों और तिब्बत क्षेत्र में विकास लक्ष्यों की यात्रा में मददगार बताया है। ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहा यह बांध दुनिया का सबसे बड़ा बांध होगा। इस वक्त चीन में यांग्त्जी नदी पर बना थ्री गॉर्जेस बांध दुनिया का सबसे बड़ा बांध है। ब्रह्मपुत्र पर बन रहे बांध से थ्री गॉर्जेस से भी कई गुना ज्यादा बिजली पैदा होने की उम्मीद है। लेकिन चीन का ये प्रोजेक्ट भारत के लिए चिंता का विषय है।

करीब 167 अरब डॉलर की लागत वाले इस बांध के बनने के बाद ब्रह्मपुत्र रिवर सिस्टम के वाटर फ्लो और इकोलॉजी के प्रभावित होने की आंशका जताई जा रही है। भारत और बांग्लादेश पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। भारत ने चीन द्वारा प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के बाद ही अपनी चिंता जाहिर की थी।

हालांकि चीन ने कहा था कि ब्रह्मपुत्र पर बनने वाले बांध से निचले इलाकों पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस बांध में 5 जलविद्युत स्टेशन बनाए जाएंगे। अरुणाचल प्रदेश से कुछ ही दूरी पर स्थित चीन के निंगची शहर में आयोजित कार्यक्रम के बाद बांध का निर्माण कार्य शुरू हुआ।

Related Articles

Leave a Comment