राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर गंगा राम अस्पताल में अत्याधुनिक कैंसर चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया

Dayanand Roy
1 Min Read

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को यहां सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) में अत्याधुनिक कैंसर चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया और रोगियों से बातचीत की। अस्पताल के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति की उपस्थिति ने सात दशकों से अधिक समय से बहुमूल्य, सस्ती व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की संस्था की विरासत को मान्यता दी।

अस्पताल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार कैंसर केंद्र में चिकित्सा, शल्य चिकित्सा और विकिरण ऑन्कोलॉजी के साथ-साथ कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध है। बयान में कहा गया है कि इसका उद्देश्य कैंसर के निदान, उपचार व दीर्घकालिक देखभाल के लिए एक ही स्थान पर सुविधाएं प्रदान करना है।

मुर्मू ने एक स्मृति पट्टिका का अनावरण भी किया और परिसर का दौरा किया।

सर गंगा राम ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर डी. एस. राणा ने कहा कि कैंसर देखभाल केंद्र का उद्घाटन सुलभ स्वास्थ्य सेवा के अस्पताल के दृष्टिकोण के तहत उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

राणा ने कहा, “पिछले 50 वर्षों से, 25 प्रतिष्ठित डॉक्टरों का प्रबंधन बोर्ड अस्पताल का संचालन कर रहा है। हमें अपने स्वास्थ्य सेवा मॉडल पर गर्व है। ”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *