Home » विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है योग : श्रावणी पांडे

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है योग : श्रावणी पांडे

by Dayanand Roy

सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, रांची में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रांची : योग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है। यही वजह है कि विद्यालय में प्रतिदिन योग की नियमित कक्षाएं आयोजित की जाती हैं ताकि बच्चों को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया जा सके।

शनिवार को ये बातें सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रावणी पांडे ने कहीं। वो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्कूल में आयोजित विशेष योग सत्र में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि योग से शरीर निरोग रहता है। स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत योग के प्रसिद्ध उद्धरण से हुई-

“योग केवल व्यायाम नहीं, आत्मा और शरीर के बीच का एक गहरा संवाद है।” कार्यक्रम में विद्यालय की योग शिक्षिका आस्था के मार्गदर्शन में छात्रों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।

बच्चों ने उत्साहपूर्वक सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन और प्राणायाम जैसी आसनों में भाग लिया। योगाभ्यास में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ दीपक कुमार सिन्हा ने छात्रों से कहा कि आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में योग हमारे जीवन में संतुलन और अनुशासन लाने का सशक्त माध्यम है।

इससे जहां एक ओर हमारा शरीर निरोग रहता है तो दूसरे ओर इससे हमारा मन एकाग्र होता है।” योग के माध्यम से विद्यालय ने यह संदेश देने का काम किया कि योग न केवल एक दिन का उत्सव है, बल्कि यह एक जीवनशैली है, जिसे अपनाकर हम स्वस्थ और सफल जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment