Home » भाषा के नाम पर राज्य की जनता को लड़वा रही राज्य सरकार: अमित मंडल

भाषा के नाम पर राज्य की जनता को लड़वा रही राज्य सरकार: अमित मंडल

by Dayanand Roy

हेमंत सरकार की मंशा बेरोजगारों को नौकरी देने की नहीं

रांची : झारखंड की हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने आज प्रेस वार्ता में कहा कि हेमंत सरकार भाषा के नाम पर राज्य की जनता को लड़वा रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की मंशा नहीं है कि राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिले।

उन्होंने कहा की यह सरकार अबुआ नहीं बबुआ सरकार है। राज्य की भाषा और पहचान से हेमंत सरकार ने खिलवाड़ किया है। श्री मंडल ने कहा कि झारखंड की मूल संस्कृति, भाषाओं और जनजातीय पहचान को खत्म करने की साजिश हेमंत सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की स्थानीय भाषाओं को नजरअंदाज कर हटाया गया, खूंटी से मुंडारी,पलामू-गढ़वा से भोजपुरी, गोड्डा से अंगिका और कुड़ुख, जनगणना फॉर्म से इन भाषाओं को बिना जनसंख्या गणना किए हटाया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भाषा के विरोध में नहीं, लेकिन अंगिका, भोजपुरी और मुंडारी जैसी भाषाओं को हटाने के इस कृत्य का हम कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जब कुरमाली को हटाया गया तो JLKM चुप क्यों रहा? इसका मतलब साफ है कि इनका आंदोलन सिर्फ चुनावी लाभ और महागठबंधन को मदद पहुँचाने का माध्यम था।

Related Articles

Leave a Comment