भ्रष्टाचार और घोटाले का गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाने में जुटी हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया  अकाउंट फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए राज्य में सड़क निर्माण में बरती जा रही गंभीर अनियमितता पर सवाल खड़ा किया है।

श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हैं कि सड़कों के नाम पर घोटाले की परतें बिछाई जा रही हैं।

पथ निर्माण विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं संभाल रहे हैं, तो यह विभाग भ्रष्टाचार में कैसे पीछे रह सकता है? वैसे यहाँ पथ निर्माण विभाग में ठेकेदारों के चयन से लेकर टेंडर लेने-देने का “काम” कैसे होता, यह सर्वविदित है।

बाबूलाल ने कहा कि अगर टेंडर नए न्यूनतम दर में भी एलाट होता है तो बाद में ज़्यादा काम दिखाकर पेमेंट बढ़ा देने एवं इसके लिये मनमाना वसूली का खेल किसी से छिपा नहीं है।

लगता है हेमंत जी ने ठान लिया है कि जब तक गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स वाले आकर सबसे ज़्यादा घोटाले करने का रिकॉर्ड उनके नाम नहीं कर देते, वे रुकने वाले नहीं हैं।

लोहरदगा ज़िले के पेशरार गांव में जिस ‘सड़क’ का निर्माण हो रहा है, वहाँ सड़क की गिट्टी, डामर या GSB (ग्रैन्युलर सब-बेस) का नामोनिशान नहीं है।

सीधे मिट्टी डाली जा रही है, और ऊपर से खानापूर्ति के लिए थोड़ा बहुत मसाला छिड़ककर सबकी आँखों में धूल झोंकी जा रही है। सड़क निर्माण में GSB वह नींव होती है, जिस पर पूरी सड़क की ताक़त टिकी होती है, पर यहाँ तो नींव ही गायब है!

जिस सरकार की नींव ही घोटालों और भ्रष्टाचार पर टिकी हो, वहाँ ये छोटी-मोटी सड़कें तो बारिश में बहने के लिए ही बनती हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से   दोषी लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। हॉं, ध्यान रहे कि कहीं आपकी “चोर मंडली”उल्टे इस भ्रष्टाचार का वीडियो बनाने वाले पर ही झूठा मुक़दमा करवा कर उसे ही परेशान करने न लग जाय… जैसा आजकल आपके राज में हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *