विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पौधारोपण

Dayanand Roy
1 Min Read

पटना : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरूवार को पटना के जेपी गंगा पथ पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए और पौधरोपण किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है।

यही वजह है कि राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वाकांक्षी जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *