59

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 1 अणे मार्ग स्थित आवास में शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीएम नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने गर्मजोशी से दोनों नेताओं का स्वागत किया।



