Home » भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने ली झामुमो की सदस्यता

भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने ली झामुमो की सदस्यता

by Dayanand Roy

रांची : भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व में रांची की सैकड़ों महिलाओं ने सोमवार को झामुमो की सदस्यता ली।

पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने सभी को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता दिलाई और पार्टी में उनका स्वागत किया। साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया और संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प दिलाया।

 सदस्यता लेने वालों मे मुख्य रूप से रानी देवी, सरिता देवी, मधु देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, धंसरी देवी, मीना देवी, बिजली देवी, सीता देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, प्रीति देवी, पूजा देवी, ननकी देवी, किरण देवी, पिंकी देवी, सुमन देवी, गीता देवी, विक्की वर्मा और अन्य शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया एवं प्रदीप मिर्धा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment