
रांची : डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि भुगतान की समीक्षा करते हुए कहा कि रांची में 3 लाख 40 हजार को झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि भुगतान किया गया हैं।

बाकी 87 हजार योग्य लाभुकों का सत्यापन के बाद राशि का भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की किसी कारण से योग्य लाभुकों का सम्मान राशि का भुगतान नही किया गया हैं। उसपर विशेष ध्यान दे।

साथ आधार मैपिंग जिनका नही हुआ हैं, उनका मैपिंग जल्द कराए। योग्य लाभुकों को सम्मान राशि दिलाना सभी सम्बंधित पदाधिकारी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। इसके अलावा उन्होंने जिला में चल रहें मंईया सम्मान से स्वालंबन की वास्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए कहा की राँची जिला में मंईया सम्मान से स्वालंबन कार्य बहुत तेज गति से हो रहा हैं।
इसमें और महिलाओं को जोड़ कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करें। इसके लिए SHG के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। जिला में बड़ी संख्या में महिलाओं को बकरी पालन, मुर्गी पालन, अंडा उत्पादन से जोड़ कर उन्हें स्वालंबी बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है।


