Home » उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार ने किया स्वागत

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार ने किया स्वागत

by Dayanand Roy

पटना : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को पटना पहुंचे। उनके बिहार आगमन पर पटना हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री विजय चौधरी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पटना एयरपोर्ट से सीधे मुजफ्फरपुर रवाना हो गये। वे एलएन मिश्रा इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे पटना आयेंगे और यहां से दिल्ली रवाना हो जायेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Comment