
रांची : रोबोटिक्स पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ। स्कूल के विद्यार्थियों के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चों को रॉबिटिक्स की जानकारी दी गई। यह आयोजन विद्या देव चैरिटेबल सोसायटी के प्रेसिडेंट आनंद जी ने रोबोज एन आई टी के संचालक साहिल ज्ञान और अनुपम बी सुरीन के सेन्टर में आयोजित किया।

कार्यशाला में रोबोज एन आई टी की टीम ने सभी बच्चों को ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में विस्तार से बताया। गौरतलब है कि रोबोज एन आई टी ने 2024 में स्टार्टअप में रजिस्ट्रेशन कराया है जो रोबोटिक्स में झारखंड का पहली स्टार्टअप कंपनी है। उन्होंने बच्चों को एडाश टेक्नोलॉजी की भी जानकारी दी। बच्चों ने रोबोज एन आई टी के द्वारा बनाए गए किट पर प्रैक्टिकल भी करके देखा।

होम ऑटोमेशन, सिक्योरिटी सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी इत्यादि की जानकारी दे गई। साथ ही उन्होंने प्रैक्टिकल भी करके देखा। अनुपम जी ने बताया कि आने वाले समय में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अनुमति मिलने पर कंपनी ऐसी कार्यशाला का आयोजन करने में सक्षम हैं। वर्तमान समय में स्टेम एजुकेशन बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण अंग बन गई है। स्टेम एजुकेशन के अंतर्गत अगर हम रोबोटिक को भी सम्मिलित कर लेते हैं तो यह बच्चों के सर्वांगिक विकास में सहायक होगी।
जो बच्चों को अपने आगे के करियर को ऑप्ट करने में सहायक प्रदान करेगी। इस कार्यशाला के आयोजन के लिए सोसाइटी के सदस्यों ने प्रबंधक को धन्यवाद दिया। भविष्य में ऐसी कार्यक्रम को करवाने की रूपरेखा पर प्रबंधक एवं सोसाइटी की सेक्रेटरी रेखा देव ने विचार विमर्श किया गया। इस तरह के कार्यक्रम का जल्दी दोबारा आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पॉवर हाउस, घाघरा, अपर चुटिया के बच्चे शामिल थे l मयंक, रूपाली, रुचिका, पीहू, प्रीति, कार्तिक, माही, मानसी, प्रिय, स्वीटी, आंचल इत्यादि उपस्थित थेl


