Home Jharkhand बस से दो करोड़ के जाली नोट बरामद, दो गिरफ्तार

बस से दो करोड़ के जाली नोट बरामद, दो गिरफ्तार

by Dayanand Roy

रांची : रांची पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। इस मामले में दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड में खड़ी एक बस से बंद बक्से में रखे जाली नोट की भारी खेप जब्त की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से आने वाली बस में बड़ी मात्रा में जाली नोट भेजे जा रहे हैं।

उसी आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाली नोट समेत आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

Related Articles

Leave a Comment