Home » परिसीमन के खिलाफ आंदोलन तेज करेगा आदिवासी छात्र संघ

परिसीमन के खिलाफ आंदोलन तेज करेगा आदिवासी छात्र संघ

by Dayanand Roy

,रांची : आदिवासी छात्र संघ की बैठक रविवार को आदिवासी छात्रावास मोरहाबादी में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रेम प्रकाश मिंज ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आदिवासी छात्र संघ का पुनर्गठन और विस्तार किया जाएगा।

बैठक में तय हुआ कि परिसीमन के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। छात्र संघ के पुनर्गठन और विस्तार के लिए सात दिसंबर को सिमडेगा में बैठक होगी और गुमला में छात्र संघ का आदिवासी मुद्दों पर रैली की जायेगी।

रविवार की बैठक में डॉ सुशील कुमार मिंज, सुरेश टोप्पो, सतीश कुमार भगत, संजय महली, महावीर उरांव, रोशन खलखो, सुदेश उरांव, पाला टोप्पो, परमेश्वर उरांव, तेज सिंह मुंडा, मदन मुंडा और सुखदेव कच्छप ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Comment