Home » बजट ऐसा हो, जो इस युवा राज्य की संभावनाओं को आकार दे सके : हेमंत सोरेन

बजट ऐसा हो, जो इस युवा राज्य की संभावनाओं को आकार दे सके : हेमंत सोरेन

by Dayanand Roy

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को वित्त विभाग की ओर से आयोजित अबुआ दिशोम बजट संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड 25 वर्षों का सफर तय कर चुका है।

ऐसे में इस बार राज्य के लिए मजबूत और बहुआयामी बजट की आवश्यकता है। बजट ऐसा हो, जो इस युवा राज्य की संभावनाओं को आकार दे सके। बजट संतुलित, समावेशी और व्यापक हो, जिसमें जन आकांक्षाएं दिखे और विकास को भी गति मिले।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बजट की राशि में और वृद्धि भी होगी। ऐसे में राजस्व संग्रहण बढ़ाने की दिशा में भी हमें ठोस तरीके से कार्य करना होगा ताकि विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में राशि की कमी नहीं हो।

Related Articles

Leave a Comment