रांची : शिक्षक दिवस के अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शुक्रवार को जेके इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुएl इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र का संबंध समाज और राष्ट्र के भविष्य की बुनियाद तैयार करने वाला होता है।
शिक्षा को सम्मान और शिक्षकों के द्वारा छात्रों को स्नेह, इस संबंध की सबसे बड़ी कुंजी है। शिक्षक अपनी भूमिका का निर्वहन जितनी तन्मयता से करेंगे, देश को उतने ही अनुशासित और अच्छे नागरिक मिलेंगे।
यहां संजय सेठ ने स्कूल परिसर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण भी कियाl इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, प्राचार्य खुशबू झा, उप प्राचार्य चंद्रशिखा सिंह, येसु प्रधान, कृष प्रधान तथा धनंजय कुमार भी मौजूद रहे।
