Home » सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला: डॉ तनुज खत्री

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला: डॉ तनुज खत्री

by Dayanand Roy

रांची : झामुमो के केंद्रीय सदस्य डॉ तनुज खत्री ने लेह-लद्दाख के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद्, पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर विरोध जताया है।

उन्होंने शनिवार को कहा कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। यह घटना केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि लद्दाख की जनता की भावनाओं और भारत के लोकतंत्र की गिरफ्तारी है।

सोनम वांगचुक ने शिक्षा सुधार से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक और सीमाओं की सुरक्षा को लेकर देश को लगातार सचेत किया। डॉ. तनुज ने कहा कि वांगचुक जी के ‘आइस स्तूप’ जैसे नवाचारों ने पूरी दुनिया को टिकाऊ विकास का रास्ता दिखाया।

उन्होंने चीन के अतिक्रमण के खिलाफ सबसे पहले आवाज़ बुलंद की थी। लेकिन दुख की बात है कि केंद्र सरकार ने उस आवाज़ को दबाने का काम किया। डॉ. तनुज ने कहा कि सीमा सुरक्षा और लद्दाख के अधिकारों पर सवाल उठाना कोई अपराध नहीं, बल्कि यह राष्ट्रहित का काम है।

लद्दाख की जनता की मांगें – राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची में शामिल कर आदिवासी-सांस्कृतिक अधिकारों की सुरक्षा, और स्थानीय युवाओं के रोजगार की गारंटी – पूरी तरह से लोकतांत्रिक और न्यायोचित हैं। डॉ. तनुज ने कहा कि इन मांगों की अनदेखा कर केंद्र सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी तुरंत रद्द होनी चाहिए।

इसके साथ ही लद्दाख की जनता के साथ सम्मानजनक संवाद शुरू किया जाए। लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की बजाय सुना और समझा जाए। डॉ. तनुज ने कहा कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और सभी लोकतंत्र प्रेमी नागरिक उनके संघर्ष के साथ खड़े हैं।

Related Articles

Leave a Comment