Home »  जेवीएम श्यामली में वंचित बच्चों को बांटे गए स्कूल बैग

 जेवीएम श्यामली में वंचित बच्चों को बांटे गए स्कूल बैग

by Dayanand Roy

रांची : जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली में चल रहे एनएसएस यूनिट की ओर से लगभग 84 वंचित बच्चों को स्कूल बैग बांटे गए, यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि बच्चे स्कूल जाने के लिए और भी ज्यादा प्रेरित हों।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर युवा और खेल मामलों के निदेशक शेखर जमुवार ने कहा कि बच्चों का नैतिक विकास उसके घर पड़ोस और शिक्षकों के द्वारा ही होता है। वहीं, स्कूल के प्राचार्य समरजीत जाना ने एनएसएस वॉलिंटियर्स को प्लस टू स्कूल के बाद भी एनएसएस के माध्यम से समाज में सेवा करते रहने को कहा।

इसी तरह राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ बृजेश कुमार ने बच्चों के बीच एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जेवीएम स्कूल के एनएसएस यूनिट के प्रोग्राम ऑफिसर शशांक कुमार सिन्हा ने वॉलिंटियर्स और वंचित बच्चों के बीच इच वन टीच वन के तहत शिक्षा प्रदान करने की विधि की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल की उप प्राचार्य बीएन झा तथा कई अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment