58

रांची : राजद की झारखंड इकाई बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव का 78वां जन्मदिन 78 पौंड का केक काटकर मनायेगी।

इस बाबत प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि सामाजिक न्याय के पुरोधा और दलित, गरीब तथा वंचित समाज के जननायक राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78 वां जन्मदिन बुधवार को प्रदेश राजद की ओर से पार्टी कार्यालय में दिन के 1 बजे धूमधाम से मनाया जायेगा।

इस अवसर पर 78 पाउंड का केक काटकर बधाई दी जायेगी। श्री यादव ने बताया कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन 11 जून 1948 को गोपालगंज के फुलवरिया गांव में हुआ था।
उन्होंने कहा कि लालूजी के जन्मदिन के मौके पर राज्य के सभी 24 जिला/महानगर और प्रकोष्ठ अध्यक्ष अपने-अपने जिले के गांवों में जाकर फल, वस्त्र और कॉपी-किताब का वितरण करेंगे।


